Home People भारत की सबसे सफल महिलाओं में से एक: डॉ. दिव्या सिन्हा की...

भारत की सबसे सफल महिलाओं में से एक: डॉ. दिव्या सिन्हा की प्रेरणादायक यात्रा!

0

डॉ. दिव्या सिन्हा मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं | इन्होंने अपनी लेखन यात्रा सितम्बर 2021 में शुरू की थी और अब तक 2500+ संकलनों में सह-लेखिका, 300+ संकलनों में संकलनकर्ता, 3000+ प्रोजेक्ट्स में प्रोजेक्ट-हेड, 2000+ प्रोजेक्ट्स में संपादिका, 1000+ प्रोजेक्ट्स में कन्टेंट राइटर, 1000+ प्रोजेक्ट्स में कन्टेंट एडिटर, 1000+ पुस्तकों में समीक्षक के रूप में कार्य कर चुकी हैं | इन्होंने 10+ प्रोजेक्ट्स में थीसिस राइटर व 100+ प्रोजेक्ट्स में रिसर्च पेपर राइटर के रूप में भी कार्य किया है | ये 1000+ प्रोजेक्ट्स में वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य कर चुकी हैं | इन्होंने 500+ पेंटिंग, 500+ स्केचिंग बनाई है और इनके मार्गदर्शन में 55 यूट्यूब चैनल (विभिन्न व्यक्तियों के) भी कार्यरत हैं |

इन्हें गायन व नृत्य-कला में रुचि है तथा ये एक अच्छी गायिका भी हैं | ये 35 एकल पुस्तिकाओं का लेखन कर चुकी हैं | इन्हें 12 भारतीय भाषाओं का ज्ञान है | इन्होंने 2021 में सनसोली कम्पनी में ‘हेड ऑफ डिजिटल मार्केटिंग’ की पोस्ट पर कार्य किया है | ये राज्य सरकार के शिक्षा अभियान के अंतर्गत 2021 से शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं व सितंबर 2021 में इन्हें राज्य सरकार द्वारा प्रौढ़ शिक्षा हेतु शिक्षिका के रूप में जिले की सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का अवॉर्ड मिला है | अगस्त 2022 से दिसम्बर 2022 तक डब्ल्यू. पी. पब्लिकेशन (अमेरिकन पब्लिकेशन हाऊस) में मैनेजर की पोस्ट पर कार्य किया है |

इन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैग्ज़ीन में लेख लिखे हैं | ये जनवरी-2023 से जनवरी-2024 तक जे. ई. सी पब्लिकेशन में ‘हेड ऑफ एंथॉलॉजी डिपार्टमेंट’ के पद पर कार्यरत रही हैं | 21 जनवरी-2024 को भाषा सहोदरी हिन्दी (न्यास) की पत्रिका (दसवाँ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी अधिवेशन, दुबई) हेतु इन्होंने सम्पादकीय कार्य किया व इनका शोध पत्र भी प्रकाशित हुआ | यह निष्कर्ष प्रकाशन की संस्थापिका व संचालिका हैं, साथ ही ‘निष्कर्ष पत्रिका’ की संपादिका भी हैं | फरवरी-2024 में जी-न्यूज़ द्वारा इनका आर्टिकल फीचर किया गया है | इन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है |

  • Three Most Inspiring Indian Personalities Of The Year 2022
  • The Top 3 Most Talented Personalities Of The Globe In 2023
  • Best 3 Talented Personalities In India 2024

Exit mobile version